फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नहर में डूबकर पल्लेदार की मौत, रातभर तलाशते रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के रूपयनपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर में डूबने से एक पल्लेदार की मौत हो गई। सोमवार की रात किसी समय नहर में गिरने से हादसा हुआ। मंगलवार सुबह नहर में शव उतराया देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अरविंद शर्मा (40) के रूप में की। अरविंद शर्मा सोमवार सुबह महराजगंज बाजार में पल्लेदारी करने गए थे। शाम को उनकी पत्नी रेखा ने फोन कर घर लौटते समय सब्जी लाने को कहा था।
इसके बाद भी वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह रूपयनपुर गांव स्थित नहर में उनका शव उतराया मिला। पिता ने आशंका जताई कि नहर में गिरने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद पत्नी रेखा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें