फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन महीने से पोर्टल बंद, एडीए में नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया पर लगा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीए में भवन का नक्शा पास कराना इन दिनों बड़ी चुनौती बन गया है। करीब तीन माह से पोर्टल अपडेट किया जा रहा है, जिससे यूपी बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पूरी तरह ठप पड़ा है। नक्शों की ऑनलाइन स्वीकृति की सुविधा बंद होने से अब प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन हो गई है, जिसके चलते लंबित फाइलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हाल ही में प्राधिकरण मानचित्र स्वीकृति को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब नौ मीटर चौड़े मार्ग पर भी भवन का निर्माण हो सकेगा। साथ ही 11000 वर्ग मीटर काॅलोनी विकसित की जा सकेगी।
नियमों में बदलाव के बाद अब आनलाइन मानचित्र स्वीकृति के लिए साफ्टवेयर में बदलाव किया जाना है। इसके कारण लगभग तीन माह से पाेर्टल ठप है।
ऑफलाइन मानचित्र दाखिल किए जा रहे हैं। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में न तो ऑनलाइन और ना ही ऑफलाइन मानचित्र ही अब तक दाखिल हुए हैं। पोर्टल ठप होने के कारण न सिर्फ भवन निर्माण की प्रक्रिया ठप पड़ी है, बल्कि लोग बैंक लोन भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें