फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में पॉलिथीन बरामद, दस हजार का लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढनपुर।। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद के नेतृत्व में नगर पंचायत बूढ़नपुर स्थित सभी दुकानों पर पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन बरामद की गई और दस हजार का जुर्माना लगाया गया। कुछ दुकानदार तो चेकिंग की भनक लगते ही दुकानों से पॉलिथीन और थर्माकोल के ग्लास व पत्तल हटा दिए।पॉलिथीन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके क्षेत्र में इसका प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। छोटे दुुकानदारों के यहां से मामूली सी पॉलिथीन बरामद हुई। प्रशासन ने उन पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि पॉलिथीन प्रतिबंध अभियान चल रहा है जिसके चलते लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोग पॉलिथीन का प्रयोग न करें। अगर पॉलिथीन का प्रयोग करते दुकानदार कोई व्यक्ति मिल जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह ईओ डॉ. लव कुमार मिश्र, चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें