अहरौला। थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव की रहने वाली कुमारी देवी पत्नी लालचंद को दो ठगों ने विड्रॉल को चेक बताकर दे दिया और इसके बदले महिला का जेवरात ले लिया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मंगलवार को थाने में तहरीर दिया। महिला ने बताया कि वह रेडहा में बने नए मकान पर थी। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे। दोनों ने कहां की आपका नाम कुमारी देवी है, महिला के हां करने पर दोनों ने कहा कि वह डीएम के आदेश आए हैं। तुम्हारे नाम से आवास मिला हुआ है। दोनों ने महिला को एक कागज देते हुए कहा कि यह दो लाख का चेक है। बैंक में जमा कर पैसे ले लेना। बैंक ऑफ बड़ौदा के विड्रॉल फॉर्म पर बाकायदा अकाउंट नंबर व सिग्नेचर किया गया था। महिला कुछ समझ नहीं पाई कि यह फर्जी है। गांव वालों के देखने पर पता चला कि यह चेक नहीं वल्कि विड्रॉल फार्म है। दो लाख का फर्जी चेक देने के बाद दोनों ने झांसा देर महिला से कान में पहना हुआ लगभग 15 ग्राम का सोने का ठप्पा ले लिए थे। जिसकी कीमत लगभग 75 हजार के आसपास बताई गई है।