फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में पालीटेक्निक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
राजकीय पालिटेक्निक कालेज में राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता उंची कूद में प्रतिभाग करता खिलाड? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलीटेक्निक में प्राविधिक शिक्षा विभाग पूर्वी क्षेत्र वाराणसी की ओर से आयोजित पूर्वी क्षेत्र पॉलीटेक्निक खेलकूद, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

शॉटपुट में मोहर यादव राजकीय पॉलीटेक्निक चुनार मिर्जापुर प्रथम, मानस पांडेय राजकीय पॉलीटेक्निक औराई भदोही द्वितीय स्थान, पुष्कर सिंह आईईआरटी प्रयागराज तृतीय स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में जितेंद्र कुमार राजकीय पॉलीटेक्निक देवरिया प्रथम स्थान, आजाद कुमार यादव राजकीय पॉलीटेक्निक जौनपुर द्वितीय, मनीष यादव राजकीय पॉलीटेक्निक औराई भदोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मनोहर यादव राजकीय पॉलीटेक्निक चुनार मिर्जापुर ने प्रथम स्थान, मानस पांडेय राजकीय पॉलीटेक्निकऔराई भदोही ने द्वितीय, हिमांशु राय महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर संयुक्त निदेशक वाराणसी मंडल सुरेंद्र प्रसाद और आयोजक संस्था के प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें