फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, आज पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में निकाय चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बुधवार की शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। नगर पंचायत जहानागंज बाजार व नगर पालिका मुबारकपुर के लिए शहर के डीएवी इंटर कालेज व नगर पालिका आजमगढ़ की पोलिंग पार्टियां डीएवी डिग्री कालेज से रवाना की गईं। इसके अलावा अन्य तहसीलों से भी कार्मिक मतदान कराने मतदान केंद्रों पर भेजे गए। डीएम विशाल भारद्वाज ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पोलिंग पार्टियों में शामिल कार्मिकों को निष्पक्ष मतदान कराए जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे से ही थम गया। बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना की गईं। इसके चलते शहर के डीएवी इंटर कालेज व डिग्री कालेज में काफी गहमा गहमी रही। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्यक्रम सुबह से ही शुरु हो गया था। ग्राउंड में भारी भीड़ रही। वहीं डीएम विशाल भारद्वाज, एसडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थलों पर पहुंच गईं। मतदान के लिए महिला कर्मी पूरी तरह तैयार दिखीं। बच्चों के साथ उन्होंने मतदान की जिम्मेदारी को भी निभाने का फैसला लिया। कई महिलाएं एक हाथ में मतपेटी तो दूसरे में बच्चे को ले जाते हुए नजर आईं। डीएवी इंटर में 12 और डिग्री कालेज में लगाए गए 13 टेबिल आजमगढ़। सदर एसडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता डीएवी इंटर कालेज में नगर पालिका मुबारकपुर के लिए नौ टेबिल व नगर पंचायत जहानागंज बाजार के लिए तीन टेबिल लगाए गए थे। वहीं डीएवी डिग्री कालेज में नगर पालिका आजमगढ़ में कुल 13 टेबिल लगाए गए थे। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि जिले में कुल 532 पोलिंग टीम रवाना हुईं। बताया कि इस मतदान में कुल करीब 1500 कार्मिक लगाए गए हैं। इसके साथ ही एक दर्जन पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा जा रहा है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे और चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें