फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सिपाही ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की मनबढ़ई पर लगाम नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सिपाही एक व्यक्ति को लात व घूसों से पीट रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में ले कर एसपी सिटी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फूलपुर कोतवाली के खानपुर मुड़ियार का बताया जा रहा है। खानपुर मुड़ियार गांव निवासी दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के निपटारे को फूलपुर कोतवाली पर तैनात यूपी 112 की पीआरवी 1060 मौके पर पहुंची। इसी पीआरवी पर तैनात मनबढ़ सिपाही राजू यादव मौके पर पहुंचते ही एक युवक को लात व घूसों से पीटने लगा। इसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में ले कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें