फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छठ महापर्व पर 1044 घाटों की सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस, दो कंपनी पीएसी भी संभालेगी मोर्चा

विज्ञापन
एकलव्य घाट पर बनीं वेदियां। संवाद
विज्ञापन
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के 1044 छोटे-बड़े घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख और संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ गोताखोर, लाइफ जैकेट और बचाव उपकरणों की व्यवस्था की गई है।
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापक पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी शुभम तोदी और कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल के साथ कोतवाली से पहाड़पुर तक पैदल गश्त की।
अधिकारियों ने गौरी शंकर घाट, दलाल घाट, एकलव्य घाट और नयापुल घाट का निरीक्षण किया। वहीं, सीओ बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर और थानाध्यक्ष अहरौला ने कस्बा अहरौला में गश्त की। सीओ फूलपुर भूपेश कुमार पांडेय ने फूलपुर क्षेत्र के घाटों और सीओ लालगंज आस्था जायसवाल ने देवगांव क्षेत्र के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जिले के सभी 1044 घाटों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। जिन घाटों पर नावों का संचालन होता है, वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
गोताखोरों, ट्यूब और अन्य बचाव उपकरणों की भी व्यवस्था की गई है। मेले और घाटों के आसपास छेड़खानी, छिनैती और अन्य अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी और जलाशयों में गहरे पानी में न जाएं, बच्चों का विशेष ध्यान रखें और घाटों पर निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें