फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस ने धर्मांतरण रुकवाया, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के पांडेयचौरा गांव में चल रहे धर्मांतरण को रुकवा दिया। पुलिस ने मकान मालिक समेत उनके अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी और उसके परिजन घर में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को एकत्र कर ईसाई धर्म का प्रचार कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
विज्ञापन

कंधरापुर के पांडेयचौरा गांव निवासी राजेश और उसके दो अन्य परिजन ईसाई धर्म का प्रचार कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सूचना विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग प्रांत प्रमुख सतीश राय एवं जिलाध्यक्ष चंदन सिंह को कार्यकर्ताओं से मिली। इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस विभाग द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर चल रहे ईसाई सभा को रुकवाया गया। प्रांत संयोजक गौरव रघुवंशी ने कहा कि इस प्रकार से अंधविश्वास, भूतप्रेत ठीक करने के नाम पर हिंदू माताओं व बहनों का धर्मांतरण करवाया जाना अत्यंत निंदनीय है। मामले में पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के जित्तू सोनकर ने तहरीर देकर कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने मामले में मकान मालिक राजेश समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें