फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने जब्त की नैयर गैंग के अशरफ की डेढ़ करोड़ की संपत्ति, आजमगढ़ और लखनऊ में है प्रॉपर्टी

Wed, 22 Dec 2021 10:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ और लखनऊ में पुलिस ने अशरफ की संपत्ति जब्त की है। गिरोह के साथियों के साथ मिलकर काफी संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में आजमगढ़ जिला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। उसने डी-72 नैय्यर गैंग के बदमाश अशरफ जमा की आजमगढ़ व लखनऊ में स्थित डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मोहम्मदपुर फेटी निवासी अशरफ 1994 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर काफी संपत्ति अर्जित की है। वह कई जिलों में हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट समेत कई तरह के आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

विवेचना के दौरान पुलिस ने उसकी मार्टीनगंज तहसील स्थित बेलऊ गांव में कई हेक्टेयर जमीन व लखनऊ के हसनगंज पुरा इमामबक्स में फ्लैट चिह्नित की। जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने अशरफ की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें