फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खो चुके 16 लाख के 115 मोबाइल को जब्त कर पुलिस ने लोगों को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने 115 लोगों के मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंपे दिए। इन मोबाइल फोनों की कीमत 16 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

इन जब्त मोबाइल को बरामद कर आजमगढ़ की पुलिस ने जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया है। एसपी ने बताया कि जनपद में फरवरी माह से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों की ओर से सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जाती है। पुलिस ने फरवरी, मार्च व अप्रैल, मई में 400 मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 61 लाख रुपये थी, बरामद कर लोगों को यह फोन सौंपा है। जून में पुलिस की ओर से खोए 115 मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। इन्हें बरामद कर लोगों को सौंपा गया। एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस लाइन में बरामद फोन को उनके स्वामियों को सौंप दिया गया। इस तरह पिछले पांच माह में 515 मोबाइल फोन को बरामद कर उसे उनके स्वामियों को सौंपा गया है। इन मोबाइल फोनों की कीमत 77 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें