फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आबादी के बीच 13 कार्टून में मिले 2.90 क्विंटल अवैध पटाखे, पुलिस ने किया जब्त; 10 लाख से अधिक है कीमत

Fri, 17 Oct 2025 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ में दीवाली से पूर्व पुलिस ने अभियान चलाकर 10 लाख से अधिक के पटाखे बरामद किया है। घनी आबादी के बाद इतनी बड़ी मात्रा में फायर क्रैकर्स बरामद होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए पटाखे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ दिवाली पर विशेष अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बिहारी जी मंदिर के पास एक घर में छापा मारकर 13 कार्टून अवैध पटाखा बरामद किया। पकड़े गए माल की कीमत 10 लाख से अधिक होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


शहर के बीचो बीच घनी आबादी में पटाखों का जखीरा मिलना बड़ी बात है। ऐसे में यदि हादसा हो जाए तो कई परिवारों की जिंदगियां उजड़ सकती हैं।

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के फरास टोला मोहल्ला घनी आबादी है। मोहल्ले के निवासी विशाल गुप्ता अपने घर में बड़े पैमाने पर पटाखा रखे थे। जरिए मुखबिर सूचना मिली कि विशाल के घर में अवैध पटाखा का भंडारण किया गया है। पुलिस सक्रिय हुई और विशाल के घर पर छापेमारी की। 

पुलिस टीम ने घर के अंदर रखे करीब दो क्विंटल 90 किलो का पटाखा बरामद किया। इसकी कीमत 10 लाख से अधिक आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। कि उसके साथ कोई और भी है या नहीं। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में विशाल गुप्ता ने किसी का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें