फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने तीन थानाध्यक्षों को हटाया

Fri, 15 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू ने गुरुवार रात तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल की। वहीं चौथे एसओ को हटाने के कुछ देर बाद ही वापस उसी थाने में कर दिया। ऐसा क्यों हुआ, इसका जवाब देने से पुलिस अधिकारी कतार रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तरवां छत्रजीत सिंह को थाने से हटाकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग भेजा गया है।


जबकि इनके स्थान पर निरीक्षक अनिल चंद तिवारी को तरवां की कमान सौंपी गई है। तहबरपुर थाने के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक सुनील सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रथम का प्रभारी बनाया गया है। जबकि काफी दिनों से क्राइम ब्रांच में रहे निरीक्षक परमेश सिंह को तहबरपुर का चार्ज दिया गया।


शंकर जी इंटर कॉलेज पुष्पनगर के प्रधानाचार्य को गोली मारकर हुई लूट के मामले में लाइन हाजिर हुए एसओ दीदारगंज कुमुद शेखर सिंह के स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात रहे उपनिरीक्षक राजेश सिंह को एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन



सोनभद्र जिले से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक रमाशंकर यादव को गंभीरपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया एसओ रहे राकेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया लेकिन कुछ ही देर बाद राकेश सिंह पुन: एसओ पद पर रहने दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें