फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: साल्वर ने दी परीक्षा, चार गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 11:27 PM IST
Azamgrah
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
आजमगढ़।  रानी की सराय थाना क्षेत्र के दुर्गाजी चिल्ड्रेन सिटी कालेज में 19 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 हजार रुपये देकर साल्वर से परीक्षा दिलाने का मामला सामने आया है। इस कार्य में कालेज के प्रधानाचार्य पर भी सहयोग करने का आरोप है। भंडाफोड़ तब हुआ जब पेपर खराब होने पर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रधानाचार्य समेत दो लोग फरार हैं।
विज्ञापन



 इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीश गांव निवासी महेंद्र सरोज पुत्र दयाराम का पुलिस भर्ती परीक्षा का सेंटर खलीलाबाद गांव स्थित दुर्गाजी सिटी चिल्ड्रेन कालेज में था। 19 जून को दूसरी पाली परीक्षा के लिए महेंद्र ने इलाहाबाद के ही मोहित से साल्वर बैठाने के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय किया था।

मोहित ने इस काम के लिए अपने दोस्त मुंगेर (बिहार) जिले के शिवकुंड गांव निवासी रिशू सिंह को लगाया। रिशू ने परीक्षा दिलाने के लिए अपने गांव के रोशन को बुला लिया। 18 जून को सभी आजमगढ़ पहुंचे और रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में रुके। इस बीच मोहित ने कॉलेज के प्रधानाचार्य तेजबहादुर सिंह से मिलकर अपने लिए स्कूल में प्रवेश के लिए चपरासी का कार्ड बनवा लिया।
विज्ञापन



इसके बाद महेंद्र आनलाइन हाजिरी लगाने के बाद कालेज से निकल गया। रोशन ने उसके स्थान पर परीक्षा दी। परीक्षा के बाद मोहित ने महेंद्र से 50 हजार रुपये ले लिए। जबकि मोहित ने रिशू को मात्र 45 सौ रुपये दिए और कहा बाकी रुपये होटल में दे देगा। रिशु आदि होटल में रुपयों का इंतजार कर रहे थे। उधर, महेंद्र ने पेपर का मिलान किया तो पता चला कि महज 20 नंबर का ही पेपर हुआ है।


इस पर बुधवार शाम वह इलाहाबाद से उस होटल पर पहुंचा जहां रिशू आदि रुके थे। महेंद्र के साथ उसके गांव का दूसरा महेंद्र भी था। इस दौरान इनमेें आपस में ही मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिशू, रोशन और दोनों महेंद्र को गिरफ्तार लिया। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।


पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान साजिश रचने वाले परीक्षार्थी सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानाचार्य सहित फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी/प्रभारी एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें