फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जमातियों का मुबारकपुर पुलिस ने दर्ज किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दिल्ली के मरकज से आकर मुबारकपुर के एक मस्जिद में छिपकर रहने वाले सात बाहरी प्रदेश के जमातियों समेत नौ लोगों पर एफआईआर हुई थी। इसमें तो पॉजिटिव थे, जो इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। सभी नौ लोगों को जल्द ही घर भेजा जाएगा। इन जमातियों को घर जाने से पूर्व इनके खिलाफ मुबारकपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के संबंध में बृहस्पतिवार को पुलिस ने इनका बयान रिकार्ड किया। ताकि पुलिस के पास इनके विषय में संपूर्ण जानकारी मौजूद रहे। किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर इन्हें आसानी से खोजा जा सके।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक जिनका बयान हुआ उसमें आंध्र प्रदेश राजा मंडी निवासी अब्दुल रऊफ, गाजियाबाद के भोजपुर के नदाली के रहने वाले मो. मुजम्मिल, यहीं के अब्दुल कलाम, भोजपुर बिहार के नंगोला के नदली निवासी अकील अहमद, मो. इरशाद, हरिद्वार रुडकी तहसील के भगवानपुर निवासी आसिफ, तेलंगाना के निजामाबाद के रहने वाले सैय्यद अतिकुर्रहमान सहित शामिल है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया दिल्ली के मरकज में भाग लेने के बाद सभी ट्रेन से आजमगढ़ आए। यहां मुबारकपुर के एक मस्जिद में छिपे हुए थे। सभी की तलाश कर जांच कराई गई तो तीन कोरोना के संक्रमण से ग्रसित थे। सघन इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को रानी की सराय चेकपोस्ट के पास एपीएस स्कूल में इन्हें रखा गया है। इनके विरुद्ध मुबारकपुर थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें