आजमगढ़। एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात शहर कोतवाली के रैदोपुर निवासी महिला पुलिसकर्मी के घर में हुई ढाई लाख के गहनों की चोरी के मामले में आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस मामले में अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।
फतेहपुर निवासी गगन जोशी की पत्नी अंशु गुप्ता आजमगढ़ में एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात हैं। वह शहर कोतवाली के रैदोपुर मोहल्ला निवासी विजय कुमार के मकान मेंं किराए पर रहती थीं। 15 दिन पहले ही वह सिधारी से यहां शिफ्ट हुई थीं। अंशु गुप्ता तीन दिन की छुट्टी लेकर पति गगन के साथ नौ दिसंबर को प्रयागराज में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गईं थीं। इसी बीच किराए के मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। मौके पर शहर कोतवाली पुलिस, फॉरेसिंक टीम और व डॉग स्क्वायड टीम पहुंच कर जांच-पड़ताल की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लिया। उसके साथ पूछताछ की जा रही है। एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चोरी मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।