फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: छह अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, एसपी के निर्देश पर शुरू हुई शातिरों के खिलाफ कार्रवाई

Sat, 08 Jan 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ एसपी के निर्देश पर शातिरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, वे पशु तस्करी, आबकारी, हत्या और लूट के मामले में संलिप्त रहे हैं।
 
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर आजमगढ़ एसपी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। चार थानों की पुलिस ने कुल छह शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों के अलावा क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें सभी को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया गया था।

एसपी ने खुले तौर पर शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया था। इसके अगले ही दिन चार थाना प्रभारी हरकत में आ गए और अपने क्षेत्र के आधा दर्जन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दिया। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी में लिप्त लाल मुहम्मद उर्फ लल्लू पुत्र हाजी हसन निवासी मुड़ियार व अवैध शराब कारोबार में लिप्त रणजीत यादव उर्फ रंजीत पुत्र रामकेदार निवासी अताईपुर की हिस्ट्रीशीट खोली।
विज्ञापन

पढ़ेंः 11 और 12 को बंद रहेगा वाराणसी-लखनऊ हाईवे, जानिए कारण और वैकल्पिक व्यवस्था

अपराधियों में हड़कंप की स्थिति

वहीं तरवां थाना पुलिस ने हत्या मामले में प्रदीप कुमार सिंह पुत्र रामअवध सिंह निवासी कबूतरा व अवैध शराब कारोबार मामले में अजय सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी नदवां की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की। इसी क्रम में बरदह थाना पुलिस ने लूट मामले में रणविजय उर्फ रन्नू यादव पुत्र रामखेलावन निवासी सोनहरा तथा देवगांव कोतवाली पुलिस ने हत्या मामले में नीरज गिरी पुत्र अशोक गिरी निवासी सेठौली की हिस्ट्रीशीट खोला।

एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारियों के सक्रिय हो जाने से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। एसपी के अनुसार आगे और कई शातिर अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

चोर पुलिस पकड़ से कोसों दूर, घटना को दे रहे अंजाम

अहरौला थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक माह में आधा दर्जन से अधिक वारदात हो चुकी है। बावजूद पुलिस चोर का पता नहीं लगा पा रही है। चोरी की घटना बढ़ने से ग्रामीण दहशत में हैं। रातभर पहरा दे रहे हैं। चार जनवरी की रात बस्ती भुजबल गांव के एक घर में चोरी हुई। 

अहरौला थाना क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा करने का दावा तो करती है लेकिन यहां किसी का घर महफूज नहीं है। यह हम नहीं बल्कि क्षेत्र में होने वाले आंकड़े बता रहे हैं। जी हां, पिछले एक माह में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओ को चोरों ने अंजाम दिया है। चार दिसंबर की रात पश्चिमपट्टी गांव में एक ही दिन में तीन घरों को चोरों ने निशान बनाया।

इतना ही नहीं 26 दिसंबर को थाने से चंद कदम की दूरी पर किराना की दुकान में चोरी हुई। बावजूद पुलिस के हाथ खाली थे। 29 दिसंबर को पश्चिमपट्टी गांव में चौथे घर को चोरों ने भी अपना निशान बना लिया था। वहीं तीन जनवरी की रात गहजी गांव में चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया।

पुलिस बस जांच पड़ताल में जुड़ी रही। इसके बाद चार जनवरी की रात बस्ती भुजबल गांव में भी एक घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया लिया। एक के बाद एक लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने जनता के बीच दहशत फैला दिया है। लोगों की नींद उड़ी हुई है। वहीं पुलिस का दावा है कि उनके हाथ चोरी का मास्टर माइंड लग चुका है। जल्द ही इसका खुलासा होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें