आजमगढ़। संगठित गिरोह के जरिए अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अनुचित भौतिक लाभ लेने वाले गैंग की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के आदेश पर गंभीरपुर पुलिस ने आठ सदस्यों को सूचीबद्घ कर नए गैंग को इजात किया। गुरु प्रसाद गैंग के नाम से सूचीबद्ध इस गैंग को 79 कोड आवंटित किया गया है।
गिरोह के सदस्यों में शामिल लोगों के नाम मंगलवार को पुलिस ने जारी किया, जिसमें चंदन राय पुत्र गुरु प्रसाद राय उर्फ बेचू राय, अमौड़ा थाना गंभीरपुर, कृष्णा राय पुत्र गुरु प्रसाद राय उर्फ बेचू राय, अमौड़ा थाना गंभीरपुर, कौशल किशोर राय पुत्र गुरुप्रसाद राय, अमौड़ा थाना गंभीरपुर, अभिषेक उर्फ बच्चा राय पुत्र कृष्ण कृपा शंकर राय, अमौड़ा थाना गंभीरपुर, पंकज मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा, अमौड़ा थाना गंभीरपुर, चंद्रशेखर उर्फ घूरहू सरोज पुत्र बटोही सरोज, अमौड़ा थाना गंभीरपुर, राजेंद्र प्रजापति पुत्र चौधरी प्रजापति, अमौड़ा थाना गंभीरपुर, दीपक उर्फ उपेंद्र राय पुत्र जगतनारायण राय, राजेपुर पसिका थाना बरदह, योगेश सिंह उर्फ गोलू पुत्र शरद सिंह साकिन बड़ेरा थाना केराकत जौनपुर का नाम शामिल हैं।