ठेकमा। ब्लाक सभागार में रविवार को चयनित लोगों को जल जीवन मिशन के तहत पंप आपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस दौरान अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उनको वहां से हटाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
जल जीवन मिशन के तहत चयनित गांवों के 12 लोगों को छह ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाना है। ठेकमा ब्लाक के सभागार में जिन लोगों को पंप आपरेटर का चयन किया गया था वह प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के गांवों के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। वे अपने-अपने ग्राम प्रधान पर सिर्फ अपने चहेतों को प्रशिक्षण दिलाने का आरोप लगाने लगे। हंगामा बढ़ता देख वहां पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस लोगों को समझा बुझाकर वहां से वापस किया। इस मामले में को ऑर्डिनेटर शिवा तिवारी ने बताया कि यहां सिर्फ प्रशिक्षण दिया जा रहा है न की नौकरी। पंप ऑपरेटर के लिए प्रत्येक गांव से दो-दो लोग आए हुए थे। उनको पंप चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। संवाद