फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाने की पुलिस ने छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राहिल चांदपट्टी गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे चालान कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरे मनचले युवक की तलाश जारी है। इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में अधिक हो रही है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव से बिलरियागंज स्थित स्कूल में पढ़ने जाने वाली लड़कियां सोहदों के आतंक से परेशान हैं। सोहदे बाइक से चलते-चलते लड़कियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। साथ ही उनके दुपट्टे खींच ले रहे हैं। इसे लेकर कई लड़कियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वह सहमी हुई हैं। इसी प्रकार का मामला चांदपट्टी गांव का है। जहां दो सगी बहनें जो अभी नाबालिग हैं, जो स्कूल में पढ़ती है। उक्त बहनें पढ़ने के लिए जा रही थीं तभी दो युवक बाइक से आए और उनके साथ बदसलूकी किए। जिससे उनका बुर्का फट गया। कई लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो वह भाग निकले। इस मामले में रौनापार थाने में 15 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में सायम और राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को दिन में करीब 12 बजे पुलिस ने राहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें