फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : लूट की फर्जी सूचना पर पुलिस हुई हलकान, शराबी ने पूरी रात पुलिस को छकाया

Fri, 22 Nov 2024 05:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

निजामाबाद पुलिस को सूचना मिली कि तीन बाइक सवारों ने बाइक की लूट की है। पुलिस जब पीड़ित के पास पहुंची तब वह नशे में धुत मिला। पूरी रात पुलिस बाइक और लुटेरों की तलाश करती रही। सुबह खुदादादपुर बाजार में लावारिस हालत में बाइक मिली। पुलिस ने राहत की सांस ली बताया जा रहा है कि शराब की हालत में फर्जी सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस पूरी रात परेशान रही।
विज्ञापन
बाइक लूट की सूचना पर पुलिस पूछताछ करती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात शराब के नशे में धुत युवक ने बाइक की लूट होने की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी रात बाइक व बदमाशों की तलाश करती रही। सुबह होने पर युवक ने पुलिस को फिर सूचना दी। उधर, बाइक की तलाश में जुटी पुलिस को खुदादादपुर बाजार में बाइक लावारिस हाल में मिली।

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुशहा गांव निवासी दीपक ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात वह ऊंचागांव से अपनी बाइक से घर जा रहा था। वह जैसे ही खुदादादपुर यूनियन बैंक के पास पहुंचा था कि तभी तीन की संख्या में आए बाइक सवार बदमाश उसे रोक लिए और उसे मारपीटकर बाइक छीनकर भाग गए। उसने इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस पहुंची तो दीपक शराब के नशे में कुछ बता नहीं सका। पुलिस लूट की सूचना को संज्ञान में लेते हुए पूरी रात बाइक व बदमाशों की तलाश में जुटी रही। उधर सुबह होने पर दीपक ने फिर से पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक खुदादादपुर बाजार में लावारिश हालत में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को देखा तो वह दीपक की ही बाइक थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने शराब के नशे में पुलिस को सूचना दी कि उसकी बाइक लूट ली गई है। जब पुलिस जांच-पड़ताल की तो उसकी बाइक खुदादादपुर बाजार में लावारिस हाल में मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें