फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मुख्तार अंसारी के शूटर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, ऐसे बिछाया था जाल

Fri, 17 Mar 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेंहनगर थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हटवा गांव के पास माफिया मुख्तार का शूटर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने योजना बना कर हटवा गांव के पास चेकिंग शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी के शूटर से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह हटवा गांव के पास हुई मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के पास से बाइक, तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेंहनगर थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हटवा गांव के पास माफिया मुख्तार का शूटर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने योजना बना कर हटवा गांव के पास चेकिंग शुरू कर दिया। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया।
अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर बदमाश ने तमंचा निकाल कर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल ही भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया तो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मेंहनगर भेजा जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश की पहचान माफिया मुख्तार के शूटर झीनक उर्फ सत्यनरायण यादव निवासी मिश्रवली थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर के रुप में की गई है। पुलिस उसके पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद किया है। उसका आपराधिक रिकार्ड खंगालने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें