फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कल से होगी आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत, ये हस्तियां करेंगी शिरकत

Fri, 17 Mar 2023 07:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

शारदा टॉकीज में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में कई नामी सितारे शामिल होंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने बताया कि प्रसिद्घ फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, अशोक पाठक उर्फ विनोद और शबाना आजमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगमंच, साहित्य व कला की संस्था सूत्रधार की ओर से 18 से 25 मार्च तक चौथे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फिल्मों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए मास्टर क्लासेस में फिल्म की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उक्त जानकारी मड़या स्थित एक होटल में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान आयोजन समित के संरक्षक डा. सीके त्यागी व डा. अमित सिंह ने दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूत्रधार हर साल नाटक कला के प्रशिक्षण और प्रदर्शन से नाट्यजगत में आरंगम के नाम से ख्याति पा चुका है। इस साल आरंगम का 17वां संस्करण 23 से 25 मार्च 2023 को होगा।
इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव 18 से 20 मार्च का आयोजन भी किया जा रहा है। फिल्म उत्सव में फ्रेंच अभिनेत्री मारियाना बोरगो जर्मन एक्ट्रेस सुजैन जो कि एक्सीडेंटल प्रिमिनिस्टर फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका निभा चुकी है के साथ कार्लिटा मोहिनी जो एक ब्राजीलियन कलाकार समारोह में शामिल हो रही हैं। बताया कि शारदा टॉकीज में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में कई नामी सितारे शामिल होंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने बताया कि प्रसिद्घ फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, अशोक पाठक उर्फ विनोद और शबाना आजमी शामिल होंगे। दूसरे साहित्य उत्सव 20-21 मार्च में प्रसिद्घ कथाकार और नाटककार ऋषिकेश सुलभ, कथाकार संजीव, कवि व्योमेश शुक्ला होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें