फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस का एक्शन: अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, बदमाशों से मुठभेड़ में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 11:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: कप्तानगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय जहरखुरानी और नकबजनी गिरोह का खुलासा किया। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ। इसके साथ ही तीन गिरफ्तार किए गए। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद के थाना कप्तानगंज पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जहरखुरानी, झपट्टामारी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दो अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना कप्तानगंज पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने, वांछित अभियुक्तों की तलाश और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जहरखुरानी व नकबजनी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त गौरा पुलिया के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें; UP Politics: मार्क्सवादी दीपांकर बोले- माफियाओं के बजाय गरीबों के घरों पर चल रहा बुलडोजर
विज्ञापन


पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त अमन निषाद के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त अमन निषाद निवासी डाही शम्भूपुर थाना अहरौला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से उसके दो साथी आनन्द उर्फ बाबी और अमन निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्तों ने थाना कप्तानगंज और थाना अहरौला क्षेत्र में हुई कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्तों ने बताया कि 24 जनवरी को ग्राम भवानीपट्टी में एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी नाक की सोने की कील झपट ली गई थी। इसके अलावा 25/26 जनवरी तथा 27 जनवरी की रात में दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी किया गया था।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, नकबजनी के औजार, सोने की नाक की कील, किराना सामान, करीब 10 किलो अरहर की दाल, तेल और 5300 रुपये नकद बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही गिरोह के अन्य आपराधिक कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें