पुलिस ने दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर नए मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
थाना बरदह पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के तहत की गई कार्रवाई में आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दुर्गापुर पुलिया पर जनसेवा केंद्र संचालक से हुई छिनैती की घटना में वांछित शिवम उर्फ पग्गू यादव, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया है। -भूपेश कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज
अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जीयनपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25,000 का इनाम घोषित शातिर अपराधी फखरे आलम उर्फ फखरु घायल होकर गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी आजमगढ़ एवं जौनपुर के अलावा अन्य जनपदों में भी गो–तस्करी, गौ–वध, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जनों गंभीर मुकदमों में वांछित था। -अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर