फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अपराधियों की खैर नहीं: आज फिर मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, काफी दिन से थी तलाश

Fri, 24 Feb 2023 09:49 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमा काफी सक्रिय नजर आया। आज लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश हसीब पकड़ा गया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। इससे पहले गुरुवार को भी जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए थ। पुलिस की इस ताबततोड़ कार्रवाई से अपराधियों में दहशत है। 

विज्ञापन


10 फरवरी को कस्बा लालगंज में चोरी करने की योजना बना रहे कुछ चोरों को पुलिस ने पकड़ा था। जिसमें एजाज एहमद, शाहिद, आदिल तथा विश्वनाथ गुप्ता शामिल थे। इस दौरान हसीब उर्फ शेरू व छेदी, आकिल, वाकिफ मौके से भागने में सफल हो गए थे।

शुक्रवार सुबह देवगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ लालगंज भीरा मार्ग पर स्थित कबीरा पुलिया देवगांव बरदह बार्डर पर मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फूलपुर पुलिस मुठभेड़ से फरार बदमाश बाइक से लालगंज की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस की दो टीमें सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने लगी।

विज्ञापन

कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार बाइक भीरा की तरफ से आती दिखी। निरीक्षक अपराध रूद्रभान पांडेय ने रोकने की कोशिश तो बाइक चालक ने अपनी गति और तेज कर दी। पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरा तो वह कच्चे रास्ते पर मुड़ गया। बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गया।
पढ़ें: आजमगढ़ में चंद घंटों के अंतर पर दो मुठभेड़, दो इनामी समेत तीन बदमाश घायल
 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवगांव आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बांये पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हसीब उर्फ शेरू पुत्र मुस्ताक निवासी नत्थुपुर नटबस्ती थाना जीयनपुर के रूप में की गई। उसने आजमगढ़ जनपद में हुई विभिन्न चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें