फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गो-तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 25 Feb 2026 05:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: रानी की सराय पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। वहीं दो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में रानी की सराय थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर गो-तस्करों के बीच बुधवार की भोर में छैला इनार तिराहे के पास करीब हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी रानी की सराय भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश नसीम उर्फ लम्बू (40) रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला का निवासी है। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर एक शातिर पशु तस्कर गिरोह अवैध हथियारों के साथ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने छैला इनार तिराहे पर घेराबंदी की। सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन बाइक असंतुलित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य अंधेरे और सरसों की फसल का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल बदमाश की पहचान नसीम उर्फ लम्बू (40) निवासी कोटिला थाना रानी की सराय के रूप में हुई है। मौके से एक तमंचा, एक कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नसीम पर आजमगढ़ व आसपास के जिलों में चोरी, पशु तस्करी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 16 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस भागे हुए आरोपियों वसीम और भुटेली उर्फ करिया की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें