जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजहीं मोड़ पर शुक्रवार की भोर में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। बीते 8 जुलाई को जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन ग्रामसभा के प्रधानपति आशुतोष सिंह ने खुद पर जानलेवा हमला होने को लेकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त मुकदमा फर्जी दर्ज कराया गया है। फर्जी घटना व मुकदमा दर्ज कराने के मामले में साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 16 अगस्त को आशुतोष उर्फ सुगंध सिंह व अजीत उर्फ बुलंद सिंह निवासी ग्राम गंभीरवन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों से जानकारी प्राप्त हुई की इस घटना को भाड़े के दो अपराधियों से अंजाम दिलाया गया था। गिरफ्तार लोगों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस पेशेवर अपराधी सुनील निषाद निवासी भवानीपुर थाना कप्तानगंज एवं दीपचंद निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही निवासी गजही थाना अहरौला की तलाश में जुट गई। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा भेजी गई आपराधिक जांच आख्या रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रदेश स्तर पर चिह्नित कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू गैंग के तीन सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया। इसके अलावा चार अन्य अपराधियों की भी संबंधित थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
एसपी के निर्देश पर कुख्यात कुंटू सिंह गिरोह के जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें अबू राफे, जाबिर व फरहान निवासी अतरकच्छा थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल है। इन सभी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं एसपी के निर्देश पर लूट व छिनैती के लगभग डेढ़ दर्जन मामलों में संलिप्त फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ निवासी अखिलेश, सरायमीर कस्बा स्थित पुराना थाना क्षेत्र निवासी एवं मारपीट व नकबजनी के मामले में कुख्यात नदीम अहमद, अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फत्ते निवासी अंश उर्फ बबुआ पुत्र कामता प्रसाद सोनकर की भी हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खोली गई है।
वहीं शराब तस्करी के आधा दर्जन मामलों में संलिप्त जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर ग्राम निवासी विजय प्रताप सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खुली है। एसपी के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस ने इन सभी की निगरानी शुरू कर दिया है।