गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान करीम निवासी रफीउल्लाहपुर रन्नू खां का पुरा, थाना जलालपुर, अंबेडकरनगर के रूप में हुई। जो उक्त घटना में शामिल था। घटनास्थल से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और 3200 रुपये बरामद किया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरिफ निवासी नगपुर थाना जलालपुर, अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सहित भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वह घटना का मुख्य आरोपी है।