फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेल्समैन हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कर्मनाशा नदी के समीपवर्ती भतौरा गांव में देसी शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस द्वारा संभावित जगहों पर दबिश दी जी रही है, लेकिन अब तक विशेष सफलता नहीं मिली है। इससे नदी के तटवर्ती गांवों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

भतौरा गांव में देसी शराब दुकान के सेल्समैन धर्मेंद्र सिंह की तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें आरोपियों को चिन्हित कर दबोचने का प्रयास कर रही हैं। यूपी समेत बिहार के कई जनपदों में शराब माफियाओं और पेशेवर अपराधियों को दृष्टिगत रखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है तो वहीं कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, तटवर्ती देवल और बारा बिहार सीमा पर आने-जाने वाले लोगों पर सख्त नजर रखी जा रही है। लोग इस घटना को शराब तस्करी या पैसे की लेनदेन से जोड़कर देख रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सेल्समैन हत्याकांड के खुलासा के लिए चार टीमों द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें