सोमवार से शुरू हो रहे श्रावण मास को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने व यातायात को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। पूरे सावन के हर सोमवार को घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देखकर ही घर से निकलें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह व्यवस्था प्रत्येक रविवार को रात्रि 10 बजे से सोमवार शाम आठ बजे तक लागू रहेगी।
- फैजाबाद मार्ग से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन भंवरनाथ फोरलेन से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- गोरखपुर मार्ग से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा से बैठौली तिराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा से नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज मार्ग से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको जनपद गोरखपुर, अंबेडकरनगर वाया आजमगढ़ अपने गतंव्य को जाना है, वे वाहन बेलइसा, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
4. आजमगढ़ रोडवेज से गोरखपुर, फैजाबाद को जाने वाले रोडवेज व प्राइवेट बसें नरौली तिराहा, हाइडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
5. फैजाबाद रोड से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले रोडवेज व प्राइवेट बसें भंवरनाथ चौराहा से शहर की तरफ आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।