फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 108 एंबुलेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक की परिवहन की जांच पर खड़े किए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को आरटीओ ने जब 108 एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम चेक किया तो वह आधा घंटे आया। खबर के प्रकाशन के बाद 108 एंबुलेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक ने एतराज जताते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हमारे अधीन नहीं आता, क्योंकि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की खुद की एंबुलेंस हैं, जो हर टोल प्लाजा के पास खड़ी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि अगर आरटीओ को रिस्पांस टाइम चेक करना था तो वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह लिखे इमरजेंसी नंबर पर काल करके देखते। उन्हाेंने 108 पर काल किया। यह हमारे क्षेत्र में न होने के बाद भी हमारी एंबुलेंस सात मिनट में ही घटनास्थल से सटे सर्विस लेन पर पहुंच गई। जब एंबुलेंस चालक ने इनको फोन किया तो उन्होंने उसे एक्सप्रेस-वे पर आने के लिए कहा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ में या तो सेहदा से या फिर सठियांव से या फिर फुलवरिया टोल प्लाजा से ही चढ़ा जाता है। ऐसे में उसे घूमकर घटनास्थल पर पहुंचने में 30 मिनट का समय लगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इमरजेंसी कट कहीं नहीं है। अगर कहीं अगलगी की घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर समय से नहीं पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें