आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बाइक से गड़ौली गांव की तरफ से आ रहे हैं। जिनके पास चोरी के गहने हैं। इस सूचना पर पुलिस तत्काल गड़ौली तिराहे से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अमित मौर्या व आकाश तिवारी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव व शिवम तिवारी जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ताराउमरी गांव का निवासी है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी दिनेश गुप्ता ने 13 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह वह मुंबई में रहता है। वह अपने गांव गड़ौली आने पर देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोरों द्वारा उसके मकान का ताला तोड़कर सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने अमित मौर्या के पास से एक मंगलसूत्र व 500 रुपये, आकाश तिवारी के पास से एक अंगूठी, एक जोड़ा काड़ा व 600 रुपये व शिवम तिवारी के पास से दो नथूनी, चार कील, दो पैजनी व दो जोड़ी पायल व 800 रुपये बरामद किया।