बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव निवासी मुंशी (59) साइकिल से मजदूरी करने के लिए 14 जुलाई की सुबह आठ बजे जा रहे थे। जैसे ही भीरा बाजार पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार से आती कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देख परिजन वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान 13 अगस्त को चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर घर आए। जहां बृहस्पतिवार की भोर में मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं।