फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शौकत अली के खिलाफ केस दर्ज, भाजपा ने फूंका पुतला; महाराजा सुहेलदेव पर टिप्पणी का आरोप

Wed, 17 Sep 2025 06:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर महाराजा सुहेलदेव पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने एक बयान में महाराजा सुहेलदेव को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माहुल नगर पंचायत निवासी और एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अपने एक एक बयान में महाराजा सुहेलदेव को आक्रांता और लूटेरा बताया था। इस बयान के विरोध में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए। 

निजामपुर गांव निवासी व माहुल से भाजपा नेता प्रमोद राजभर ने मंगलवार को इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। अहरौला थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर एआईएमआईएम के प्रदेश शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, इस मामले से जुड़ी एक अन्य तहरीर सुभासपा युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने भी थाने में दी है।
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

भाजपा ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला
महाराजा सुहेलदेव पर की गई टिप्पणी से नाराज राजभर समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दीदारगंज चौक पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंका।

भाजपा जिलामंत्री रामस्वारथ राजभर के नेतृत्व में राजभर समाज के लोग दीदारगंज थाने पर जुट गए। नाराज लोगों ने एसओ को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। नाराज कार्यकताओं ने कहा कि शौकत अली द्वारा टीवी पर महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है।

इसको लेकर पूरे राजभर समाज में नाराजगी है। शौकत अली ने 15 सितंबर को बहराइच की जनसभा में अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। सोशल मीडिया सहित टीवी चैनलों पर प्रचारित कराया जा रहा है, जिससे हिंदू समाज का अपमान हुआ है। 

इस मौके पर करुणाकर सिंह, दिनेश सिंह, श्यामसुंदर तिवारी, भानु प्रताप सिंह, सुरेश राजभर, राजेश राजभर, अरविंद राजभर, विजय आदि मौजूद थे। इस संबंध में एसओ दीदारगंज राकेश सिंह ने कहा कि लोग तहरीर देकर गए हैं। हमारे यहां मुकदमा अभी दर्ज नहीं है। अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें