फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैदल मार्च कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय बृहस्पतिवार की देर शाम पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। पैदल गश्त करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने आम जनमानस में सुरक्षा भावना का संचार किया। यह रूट मार्च थाने से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस थाने पर आकर खत्म हुआ। इस दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। प्रभारी निरीक्षक ने सभी को चेताया कि आप कोई भी उपद्रव ना करें। अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपका सहयोग करेगी। आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें