फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर व पवई थाना क्षेत्रों में बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो शातिर अपराधी घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आ गए। वहीं एक अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहा। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार पहली मुठभेड़ स्थानीय थाना क्षेत्र के करनेहुआ स्थित महादेव मंदिर के पास हुई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बरदह थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बऊवापार में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी राजन सिंह मेंहनगर क्षेत्र में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और करनेहुआ स्थित महादेव मंदिर के पास बाइक सवार बदमाश को पुलिस टीम ने घेर लिया। इस पर बाइक सवार बदमाश ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया तो एक गोली बदमाश के बांए पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सादीपुर थाना बरदह बताया। राजन सिंह बऊवापार में तीन दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। इसके पास से एक बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। इस पर पहले से 10 मुकदमे पंजीकृत है। पवई संवाददाता के अनुसार दूसरी मुठभेड़ स्थानीय थाना क्षेत्र के खंडौरा गांव के पास हुई। पवई थाना पुलिस रात में पहाड़पुर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे खंडौरा की तरफ भागने लगे। खंडौरा गांव के पास पुलिस ने घेर कर जवाबी फायरिंग किया। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर के रूप में हुई। वह मुबाकरपुर थाने से 25 हजार का इनामी था और पहले से उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। नदीम के पास से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद किया है। फरार साथी का नाम उसने मुन्ना नोना पुत्र राजाराम निवासी माहुल थाना अहरौला बताया। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें