फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में वांछित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाने की पुलिस ने बुधवार को हत्या प्रयास के मामले में वांछित युवक को शहर के बिलरिया की चुंगी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चंडेश्वर स्थित श्रीदुर्गा जी पीजी कालेज परिसर में बीते चार अक्टूबर को छात्रों के दो गुटों में हिंसक संघर्ष हुआ। इस दौरान मारपीट में सिधारी क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शुभम सिंह पर तमंचे से फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। मौके पर मची भगदड़ के दौरान छात्रों ने फायर करने वाले गुट के दो युवकों को पकड़कर बुरी तरह मारा पीटा। इस दौरान घायल एक युवक मौके से फरार हो गया। इस मामले में करनपुर निवासी शुभम सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर सिधारी थाने में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कोलौरा निवासी अभय यादव पुत्र दुर्गविजय समेत तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को इटौरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार सरोज को सूचना मिली कि उक्त मामले में वांछित एक आरोपी शहर के बिलरिया की चुंगी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया मनोज यादव उर्फ मोनू पुत्र अशोक यादव बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें