फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न के लिए लूट: शराब सेल्समैन ने दोस्तों संग मिलकर बनाई थी योजना, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Mon, 23 Dec 2024 06:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : आजमगढ़ जिले की पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूट की वारदात में सेल्समैन की अहम भूमिका सामने आई है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को जाफरपुर में बीयर की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को मगरावां मोड़ से विषहम की तरफ जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 30 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और दो बाइक बरामद किया। उक्त आरोपियों ने सेल्समैन की मदद से लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि उन्हें नए साल के जश्न के लिए पैसे की जरूरत थी। इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में स्थित बीयर की दुकान पर सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी आलोक राजभर उर्फ अभिषेक सेल्समैन का काम करता था। उसके कहने पर 12 दिसंबर को बीयर की दुकान के मालिक ने लूट होने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी थी। 

पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़े आरोपी
इसी बीच सोमवार को मेंहनगर थाने की पुलिस अपनी टीम के साथ मगरावां मोड़ से विषहम की तरफ जाने वाले रोड पर करीब 200 मीटर आगे जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये नगद, पांच मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल, तमंचा, कारतूस और दो बाइक बरामद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन ने बनाई थी लूट की योजना

पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी आरोपी सत्यम कुमार ने बताया कि बीयर की दुकान का सेल्समैन आलोक उसका दोस्त है। उसने कहा कि मेरा मालिक ठीक नहीं है। आज मुझे मारपीट कर बीयर की बिक्री का पैसा उठा ले जाओ, मैं मालिक को लूट की घटना बता दूंगा। इसी योजना के तहत आरोपी सत्यम दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचकर 28 हजार रुपये व दो पेटी बीयर और आलोक का मोबाइल लेकर चला गया। आरोपी बीयर को दो हजार रुपये में बेच दिए। सोमवार को आलोक ने रुपये का बंटवारा करने के लिए बुलाया था कि पुलिस ने पकड़ लिया। 

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पकड़े गए आरोपियों में सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी आलोक राजभर उर्फ अभिषेक, अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर के सत्यम कुमार, सौरभ कुमार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतनावे गांव निवासी साहिल राजभर उर्फ शिवम राजभर, अतरौलिया थाना क्षेत्र के पलया करौदी गांव निवासी विजय राजभर व साहिल राजभर शामिल है। पुलिस ने 30 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल, अन्य पांच मोबाइल, दो बाइक व तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें