फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस ने 59 अपराधियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस की पॉलिसी के अंतर्गत शनिवार की रात अभियान चलाकर अपराधियों के घर दबिश दी। इसमें पुलिस ने कुल 59 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि दबिश के दौरान आजमगढ़ पुलिस के द्वारा 59 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें नगर क्षेत्र से 32 तथा देहात क्षेत्र से 27 वारंटी, मारपीट, हत्या के प्रयास तथा विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 39 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई। इसमें नगर क्षेत्र से 11 तथा देहात क्षेत्र से 28 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें