विकास तहबरपुर के सेमरी गांव निवासी अमरजीत यादवने प्रदेश के अलीगढ़ स्पोर्ट्स अलीगढ़ में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ प्रदेशीय टीम में जगह बनाई है। उनचयन से परिजनों सहित ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।
बीते मार्च महीने में अलीगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में अमरजीत सहित प्रदेश के 12 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। अब यह खिलाड़ी आगामी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश से राष्ट्रीय खिलाड़ी के लिए चयन होने पर उत्तर प्रदेश यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा बधाई दी गई है। वहीं उनको गोल्ड मेडल मिलने पर गांव में खुशियां मनाई गई और लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।