आजमगढ़। मुबारपुर थाना पुलिस ने कस्बे के कटरा मोड़ के पास से 25 हजार के इनामिया बदमाश को पकड़ने में सफलता पाई। पकड़ा गया बदमाश चोरी व लूट की कई घटनाओं में वांछित था और जनपद ही नहीं आसपास के जनपदों की पुलिस को भी उसकी तलाश थी।
मुबारकपुर थाना पुलिस शनिवार की शाम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान कस्बे के कटरा मुहल्ला स्थित टड़िया मोड़ तिराह पर पुलिस ने एक युवक को खड़ा देखा पुलिस के बुलाये जाने पर वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सारिक उर्फ मोनू पुत्र मुबारकअली निवास मुहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर बताया। सारिक अंतर्जनपदीय चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। 2018 में वह मुबारकपुर कस्बे में ही चोरी की घटना को अंजाम देकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद से ही वह अलग-अलग जिलों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गाजीपुर जिले में कोतवाली पुलिस की वह पकड़ में आया था लेकिन फरार हो गया था। इसके बाद ही उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित हुआ था। वर्तमान में वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए लूट की घटना में वांछित था। सारिक पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन भर मुकदमे दर्ज है।