फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और दूकानदारों में जमकर नोकझोंक

Tue, 30 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में सोमवार की रात दूकानदार की पिटाई करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़कर जीप में बैठा लिया, इस पर बाजारवासियों ने पुलिस जीप घेर लिया। लेकिन पुलिस अपना बचाव करते हुए उन्हें लेकर थाने चली गई। कुछ देर बाद लोग थाने का घेराव कर युवक को छुड़ाने की जिद करने लगे। इस दौरान पुलिस और बाजारवासियों में जमकर नोंकझोंक हुई। थाने पर बढ़ती लोगों की भीड़ को देखते हुए और फोर्स बुला ली गई। बाद में दोनों पक्ष में सुलह-समझौता हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन



एसओ गंभीरपुर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मुहम्मदपुर तिराहे पर राजेश कुमार की चाय, नाश्ते की दूकान है। सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे मुहम्मदपुर बाजार निवासी हबीब पुत्र शकील अपने दो अन्य मित्रों के साथ राजेश की दूकान पर नाश्ता करने पहुंचे। इस दौरान तीनों का 130 रुपये का बिल हुआ। राकेश ने जब रुपये मांगे तो हबीब ने कहा कि हम सिर्फ 120 रुपये ही देंगे। दस रुपये को लेकर दूकानदार और मनबढ़ों के बीच कहासुनी हुई, मनबढ़ राजेश को लात, घूसों से पीटने लगे। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच उधर से गुजर रहे एसओ गंभीरपुर ने भीड़ देख दूकान में गए। पुलिस को देख अन्य लोग भाग गए।

जबकि हबीब और राजेश मिल गए। पुलिस इन दोनों को जीप में बैठाकर थाने चल दी। तभी बाजार के लोग पुलिस की जीप को घेर लिया। लेकिन पुलिस अपना बचाव करते हुए उन्हें लेकर थाने चली गई। रात करीब नौ बजे हबीब के पिता शकील के नेतृत्व में बाजार के लोग थाने का घेराव कर हबीब को छोड़ने की जिद्द करने लगे। हालात तनावपूर्ण देख कुछ ही देर में एसओ निजामाबाद सहित अन्य फोर्स पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें