फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंधी-बारिश से पोल टूटे 10 बिजली घरों की लाइन ब्रेकडाउन

विज्ञापन
मेजवा में आंधी से गिरे पेड़। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 33 घंटे बाद फिर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे 10 उपकेंद्रों की करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी से 27 पोल टूट गए, मरम्मत के बाद पांच तो कहीं छह घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। जिले में दोपहर करीब 12 बजे आंधी के बाद बारिश होने लगी। आंधी के कारण सिकहुला, मदियापार, गोठाव, फरीदाबार, सोफीपुर, देवगांव, मंझारी, कौरागहनी सहित 13 उपकेंद्रों की मेनलाइन में फाल्ट आ जाने के कारण करीब 300 गांवों की बत्ती गुल हो गई। आंधी के कारण 27 पोल टूट गए और कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। हालांकि आंधी-पानी का असर खत्म होने के बाद लाइनमैनों ने फाल्ट आदि को सही करने का काम शुरू कराया। इसके बाद पवई, अंबारी, अतरौलिया आदि क्षेत्रों में कहीं शाम को पांच तो कहीं छह बजे बिजली बहाल हो सकी। इससे लोगों ने राहत की सांस लिया। बरदह : आंधी के कारण बरदह, ठेकमा और मार्टीनगंज फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। बकेश कटुई गांव के पास पोल पर पेड़ गिर गया। लाइनमैन जहां पर तार टूटे हैं वहां मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे थे। जहां पोल टूटे हैं वहां जिले से पोल मंगाकर लगाया जाएगा। मैनपुर और सतैनी गांव में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिंद्राबाजार : आंधी के कारण बाजार में एक घर का टीनशेड उड़ गया। यह टीनशेड उड़कर एक पेड़ पर लटक गया। कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। देवगांव : आंधी के कारण बाजार सहित कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। मेनलाइन में फाल्ट आने से करीब 30 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। फूलपुर : हाईटेंशन तार पर बांस गिरने से क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। मेजवां गांव में पेड़ गिर गया गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। कई स्थानों पर तार टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें