फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जबरदस्ती सिलिंडर ले जा रहे मनबढ़ों ने डिलीवरी मैन के सिर पर ईंट से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। जहांगीरगंज रोड स्थित शांतिनगर (मीरपुर) चौराहे पर जबरदस्ती मनबढ़ युवक गैस एजेंसी की गाड़ी से शुक्रवार की शाम सिलिंडर उतारने लगे। जब डिलीवरी मैन ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। इससे बसहिया गैस एजेंसी का डिलीवरीमैन भरसानी निवासी प्रदीप विश्वकर्मा का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। एजेंसी संचालक ने घायल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, डिलीवरीमैन ने दो युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है। बसहिया स्थित ग्रामीण महिला भारत गैस एजेंसी की गाड़ी लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे के लगभग डिलीवरी मैन प्रदीप विश्वकर्मा जहांगीर गंज रोड पर स्थित शांतिनगर (मीरपुर) चौराहे पर पहुंचा। वह यहां उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित कर रहा था। इसी दौरान चनैता गांव निवासी आलोक और प्रिंस गैस की गाड़ी पर पीछे से चढ़ गए और जबरदस्ती सिलिंडर उतारने लगे। जब डिलीवरी मैन प्रदीप ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक जबरन सिलिंडर ले जाने की जिद पर अड़ गए। यहां दोनों पक्षों के हाथापाई भी हुई। इसी दौरान युवकों ने ईंट से प्रदीप के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित की सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे। गैस एजेंसी संचालक बृजेश सिंह ऊर्फ गुन्नू सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को इलाज करवाने अस्पताल भेजा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें