फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब का कहर जारी, फिर हुई दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब दीदारगंज में दो और मौत
विज्ञापन

दीदारगंज क्षेत्र में 11 पर पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा
अस्पतालों में 12 से ज्यादा पीड़ितों का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबारी। पवई थाना क्षेत्र से शुरू हुई जहरीली शराब से मौत का सिलसिला बृहस्पतिवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र में पहुंचा गया। पवई में तो मौत का सिलसिला थम गया है लेकिन दीदारगंज क्षेत्र में शुक्रवार को भी दीदारगंज क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। यहां वहीं 12 से ज्यादा लोग अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। पवई थाना क्षेत्र से शुरू हुआ जहरीली शराब से मौत का सिलसिल अब दीदारगंज क्षेत्र में पहुंच गया है। पवई क्षेत्र में जहरीली शराब से कुल 22 लोगों की मौत हुई है तो वहीं दीदारगंज में नौ लोग मारे गए थे। शुक्रवार को भी दीदारगंज में दो और मौतें हो गईं। इस तरह दीदारगंज में 11 हो गया है।दीदारगंज के अरनौला गांव निवासी देवीचरन (25) ने शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी रविंद्र (35) बुधवार को अपनी ससुराल अरनौला आया था। उसने भी यहां शराब का सेवन किया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम ही उसकी भी मौत हो गई। जहरीली शराब से जिले में करने वालों की कुल संख्या अब 33 हो चुकी है। जिला प्रशासन ने यह तो माना है कि शराब से मौतें हुईं हैं लेकिन अभी जहरीली शराब से मरने वालों की कोई सूची नहीं जारी की है। अभी 12 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन मौत से जूझ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें