फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कांड: आजमगढ़ में छह और की मौत, पुलिस ने किया घटना से इनकार, अब तक 39 की गई जान

Sun, 16 May 2021 09:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थानाक्षेत्र में छह और लोगों की मौत की सूचना मिली। जान गंवाने वालों में संजय गौतम (25), मनोज कन्नौजिया (35) निवासी रम्मोपुर, रामआसरे प्रजापति (40) निवासी ग्राम बीबीपुर, राम मिलन यादव (60), सुशील (38) निवासी चकगंजली शाह, रमेश (55) निवासी ग्राम सरावां शामिल हैं। इन सभी की मौत बुधवार से रविवार के बीच हुई है।
 
विज्ञापन
शराब से मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अवैध शराब का कहर जारी है। दीदारगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब से छह और लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अवैध शराब से मौत मानने से इनकार कर दिया है। जिले में अवैध शराब से मौत का सिलसिला रविवार से शुरू हुआ है। पवई थाना क्षेत्र में 22 और दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला, आमगांव व इमादपुर गांव में 11 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


रविवार को दीदारगंज थानाक्षेत्र में छह और लोगों की मौत की सूचना मिली। जान गंवाने वालों में संजय गौतम (25), मनोज कन्नौजिया (35) निवासी रम्मोपुर, रामआसरे प्रजापति (40) निवासी ग्राम बीबीपुर, राम मिलन यादव (60), सुशील (38) निवासी चकगंजली शाह, रमेश (55) निवासी ग्राम सरावां शामिल हैं। इन सभी की मौत बुधवार से रविवार के बीच हुई है।

परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। परिजनों का कहना है कि सभी की मौत अवैध शराब से ही हुई है। इसके अलावा सरावां गांव निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा का वाराणसी, पंकज मौर्या निवासी चकगंजली शाह और रम्मोपुर निवासी शैलेंद्र का जौनपुर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

रम्मोपुर के सीताराम घर पर ही हैं और इन्हें दिखाई नहीं दे रहा है। चकगंजली शाह निवासी रामचेत यादव की भी हालत गंभीर है। अब जिले में अवैध शराब से मरने वालों की संख्या 39 हो गई। मामले में प्रधान सरावां (पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भाई) लल्लन यादव ने कहा कि अवैध शराब से दो तीन-दिनों में छह लोगों की मौत हुई है तो कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

जान गंवाने वाले सरावां, रम्मोपुर, बीबीपुर, चकगंजली आदि गांव के रहने वाले थे। जबकि एसओ दीदारगंज संजय कुमार सिंह ने कहा कि अवैध शराब से कोई मौत नहीं हुई है। पूर्व में तीन लोगों के पोस्टमार्टम भी कराए गए थे, लेकिन किसी की भी जहर से मौत की पुष्टि नहीं हुई थी। जिन छह लोगों की अवैध शराब से मौत बताई जा रही है, वह जानकारी में नहीं है। अब लोग सामान्य मौत को भी अवैध शराब से बता रहे हैं।

मृतकों के परिजनों से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

फूलपुर तहसील के ग्राम मित्तुपुर व बलईपुर में अवैध शराब पीने से जान गंवाने वालों के परिजनों से भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। रविवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय के नेतृत्व में मित्तूप़र और बलईपुर पहुंचा।

उन्होंने मृतक पप्पू सोनकर, विजय सोनी, लालमन, रामभुवन यादव, पुरुषोत्तम सहित कई मृतकों के परिजनों, क्षेत्रवासियों से तथा पुलिस प्रशासन से मिलकर घटना की जानकारी ली और प्रशासन को और सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जहरीली शराब से चली गई आंखों की रोशनी

अवैध शराब पीने से बीमार छह लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें सरावां गांव निवासी अमरनाथ विश्वकर्मा का वाराणसी, पंकज मौर्या निवासी चकगंजली शाह और रम्मोपुर निवासी शैलेंद्र का जौनपुर में इलाज हो रहा है। रम्मोपुर के सीताराम घर पर ही हैं और इन्हें दिखाई नहीं दे रहा है।

चकगंजली शाह निवासी रामचेत यादव की भी हालत गंभीर है। वहीं पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भाई व सरावां के प्रधान लल्लन यादव ने कहा कि अवैध शराब से दो तीन-दिनों में छह लोगों की मौत हुई है तो कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जान गंवाने वाले सरावां, रम्मोपुर, बीबीपुर, चकगंजली आदि गांव के रहने वाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें