एलवल स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार की रात विराट कवि सम्मेलन में लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के चलते भोर दर्शकों सम्मेलन का आनंद उठाते रहे।
मुख्य अतिथि पारिवारिक न्यायाधीश बीडी नकवी ने एकता का पैगाम देते हुए 'देश को दे दो ऐसी चीज, घर-घर होली, घर-घर ईद। मजहब के झगड़े छोड़ों यारो, प्यार के रिश्ते जोड़ो यारो। गीतकार वैभव वर्मा ने संचालक के दौरान हास्य, व्यंग्य, गीत, गजल की झडिय़ा लगाकर तालियां बटोरी।
गोरखपुर से आई सत्यमवदा ने उम्र भर के लिए गीत बन जाऊंगी, तुम बनो छंद मैं गीत बन जाऊंगी। सुनकार लोगों को आकर्षित किया। फजीहत गहमरी, मिर्जापुर से आई विभा सिंह, देवरिया से आए बादशाह प्रेमी ने रचना सुनाई। व्यग्यकार नागेश शांडिल्य ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
सम्मेलन में अश्क चिरैयाकोटी, ताज आजमी, डा. शिव प्रसाद शर्मा ने रात भर अपनी कविताओं से श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम के शुरु होने से पहले स्कूल के प्रबंधक सीता राम पांडेय ने डा. शिव प्रसाद शर्मा कोसम्मानित किया। इस प्रख्यात कवि डा. शिव प्रसाद शर्मा अंबु, अशोक सिंह, सुमन कुमार सिंह एडवोकेट, उमेश पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, हरेंद्र मौर्य अबरार अहमद, जावेद उमर मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल ने की।