फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM In Azamgarh : पूर्वांचल की मजबूत कनेक्टिविटी के साथ आजमगढ़ पकड़ेगा विकास की रफ्तार, जन-जीवन में आएगा सुधार

Sun, 10 Mar 2024 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

इतना ही नहीं, पूर्वांचल की मजबूत कनेक्टिविटी के साथ आजमगढ़ विकास की रफ्तार पकड़ेगा। सड़क, शिक्षा व उड्डयन से जुड़ी परियोजनाएं आजमगढ़ के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रविवार को लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं आजमगढ़ के लोगों के जीवन स्तर में सुधार का बड़ा माध्यम बनेंगी। इतना ही नहीं, पूर्वांचल की मजबूत कनेक्टिविटी के साथ आजमगढ़ विकास की रफ्तार पकड़ेगा। सड़क, शिक्षा व उड्डयन से जुड़ी परियोजनाएं आजमगढ़ के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेंगी।

विज्ञापन


करीब पांच साल बाद एक बार फिर आजमगढ़ में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। आजमगढ़ से ही वह देश को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री का हर दौरा आजमगढ़ के विकास को गति देता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद जब वह आजमगढ़ आए तो जिले को पूर्वांचल एक्सप्रेस की सौगात दी। इसके बाद वह एक बार फिर आजमगढ़ में आ रहे हैं।

जिले में 99 करोड़ से बनेंगी 195.39 किमी सड़कें
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत गांवों को आपस में जोड़ने वाली 31 सड़कों के लिए 99 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मंदुरी एयरपोर्ट से सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इन सड़कों के लिए केंद्र सरकार से 60 प्रतिशत राशि भी जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय व पहुंच मार्ग का होगा लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा को एक नया आयाम देंगे। जनपद के आजमबांध में 108.06 करोड़ की लागत से बने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही गाजीपुर आजमगढ़ (एसएच.67) मार्ग के किमी 60 से महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय असपालपुर आजमबांध के लिए फोर लेन पहुंच मार्ग का लोकार्पण होगा।

रेलवे के 360 करोड़ से हुए दोहरीकरण व विद्युतीकरण का भी होगा लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे से भी जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें आजमगढ़ जनपद में भी आने वाली कुछ परियोजनाएं शामिल हैं। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि करीब 360 करोड़ की लागत से फरिहा-आजमगढ़-सठियांव रेल खंड पर हुए दोहरीकरण व विद्युतीकरण का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे।

अन्य जिलों में रेलवे की इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ में कार्यक्रम में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम इंदारा-फेफना रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का लोकार्पण करेंगे। गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी और गाजीपुर घाट से ताड़ीघाट नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर जं. के मध्य ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें