डीघ ब्लाॅक के बारीपुर गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग संग पूर्व प्रधान एवं सपा नेता रूद्रपति दुबे श्रवण ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार में विधायकों की नहीं सुनी जा रही है। जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो गई है। 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर कमलेश यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, करुणापति दुबे, दीनानाथ यादव, दशरथ यादव, आरबी यादव, कल्पनाथ यादव, दरोगा पांडेय आदि मौजूद रहे।आ इसी तरह शिवरामपुर भगवास में पूर्व प्रदेश सचिव संतोष यादव ने पौधरोपण किया। इस मौके पर महेंद्र यादव, आनंद, अजीत यादव, दीपक शुक्ला, राहुल सिंह, विकास यादव, मुकेश पासवान, विष्णु यादव, संदीप आदि रहे। संवाद